{"_id":"d203666c03ce405407688c3a445a01c4","slug":"iti-function-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में मनीशा कुमारी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में मनीशा कुमारी प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 12 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर ने मंगलवार को आईटीआई में समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाषण, वाद-विवाद, च़ित्रकला और लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
समारोह में आईटीआई के प्रधानाचार्य कुलदीप चड्ढा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। निबंध प्रतियोगिता में मनीशा कुमारी ने प्रथम, बीना देवी ने द्वितीय और किरण देवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में अनूप कुमार ने पहला, ज्योति ने दूसरा और रवि कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वैदी सैनी ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा और प्रतीक्षा कुमारी ने तीसरा स्थान झटका।
विज्ञापन
जबकि समूह लोक गीत प्रतियोगिता में कुमारी अंजली ने प्रथम, मोनिका शर्मा ने द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रही। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल ने बताया कि विजेता प्रतिभागी 19 जनवरी को मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा दिवस में भाग लेंगे।
इस मौके पर एनके डोगरा, कांता शर्मा, प्रोमिला शर्मा, कमल देव, प्रवीण कुमार, अशोक गौतम, हीरा लाल, मीना ठाकुर, संजीव ठाकुर, मीरा ठाकुर और देवराज सहित अन्य उपस्थित रहे।