{"_id":"60ba613f8ebc3e63564900e2","slug":"items-kept-in-the-house-after-theft-bilaspur-news-sml3725611189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चोरी करने के बाद मकान में लगा दी आग, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने चोरी करने के बाद मकान में लगा दी आग, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में चोरी के बाद जलाया गया घर का सामान।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बिलासपुर के डियारा सेक्टर में नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकारी आवासों के पास एक मकान में चोरी करने के बाद चोरों ने घर में रखे सामान को आग लगा दी। घटना के समय वीरवार रात को मकान मालिक घर में नहीं था।
वहीं मकान मालिकों का आरोप है कि उनके कुछ गहने और अन्य सामान गायब है। मकान मालिक सौगंध ने बताया कि वे शिमला में रहते हैं और बिलासपुर में बीच-बीच में आते-जाते रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, वहीं अभी पूछताछ जारी है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकारी आवासों के पास एक घर में चोरों ने पहले चोरी की, उसके बाद सुबह करीब 4 बजे उन्होंने घर के सामान को आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
वहीं, दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद घर के मकान मालिक सौगंध पंडित भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने घर में अंदर जाकर देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर से कुछ गहने और कुछ अन्य सामान गायब है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मकान मालिक के अनुसार करीब लाख रुपये के गहने और सामान गायब है।
डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डियारा सेक्टर के शिवा के रूप में हुई है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।