फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is not right to ignore hydro energy: Katwal

हाइड्रो एनर्जी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं : कटवाल

Tue, 19 Dec 2023 06:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
It is not right to ignore hydro energy: Katwal
- अधर में लटके हाइड्रो पावर प्लांट को पूरा करने के लिए साथ में मिलकर करना होगा काम
विज्ञापन

हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा देना भी सही

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने हिमाचल की ऊर्जा नीति में सुधार की वकालत की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की बात कर रही है। हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा देना सही है, लेकिन हाइड्रो एनर्जी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि हजारों मेगावाट क्षमता के हाइड्रो पावर प्लांट अधर में लटके हुए हैं। उन्हें पूरा करने के लिए त्वरित कार्रवाई के साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मंगलवार को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ऊर्जा के स्रोत विषय पर अपने विचार रखते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि हिमाचल में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1990 के बाद से काफी काम हुआ है। इसके बावजूद ग्रिड एनर्जी प्रोडक्शन में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। जाहिर है कि प्रदेश की ऊर्जा नीति में खामी है। मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट भाषण में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर पावर प्लांट्स पर 40 फीसदी सब्सिडी देने की घोषणा की थी। हाल ही में उन्होंने ऊना में सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास भी किया है। हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने की दिशा में यह भी एक अच्छा प्रयास है, लेकिन केवल इसी पर फोकस करना ठीक नहीं है। सोलर एनर्जी से पैदा होने वाली बिजली की प्रोडक्शन लगभग पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करती है। बरसात में इस प्रोडक्शन में कमी आना स्वाभाविक है। सोलर और विंड एनर्जी से पैदा होने वाली बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने का खर्च भी अधिक है।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि ग्रिड को स्टेबल बनाने का काम हाइड्रो एनर्जी सही ढंग से कर सकती है। ऐसे में सोलर एनर्जी के साथ हाइड्रो एनर्जी पर भी पूरी गंभीरता से काम होना चाहिए। प्रदेश में 10-11 हजार मेगावाट क्षमता के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट स्थापित हुए हैं। लगभग 27 हजार मेगावाट क्षमता के अन्य प्रोजेक्ट चिन्हित हुए हैं, जबकि लगभग 10 हजार मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। किसी भी देश और प्रदेश का विकास काफी हद तक एनर्जी पर निर्भर करता है। इससे होने वाली आय तथा रोजगार का जैसे पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए सरकार को हाइड्रो एनर्जी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऊर्जा नीति में सुधार करना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि सरकार इस मामले में अड़ियल रवैया अपनाने के बजाए दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed