फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is mandatory to obtain the approval of the committee for conducting paragliding activities.

Bilaspur News: पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को कराने के लिए कमेटी की स्वीकृति लेना अनिवार्य

Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to obtain the approval of the committee for conducting paragliding activities.
बिलासपुर में आयोजित एयरो स्पोर्ट्स जिला स्तरीय समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत:  डीपीआरओ
एयरो स्पोर्ट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त बोले, जिले के युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बचत भवन बिलासपुर में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा।

समिति के अध्यक्ष उपायुक्त बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ के प्रतिनिधि भी इसमें सदस्य होंगे। उपायुक्त ने कहा कि पैराग्लाइडिंग शिविर या प्रशिक्षण के दौरान वही पायलट उड़ान भर सकेंगे जिनके पास मान्य लाइसेंस, बीमा और बंधपत्र (बॉन्ड) होंगे और इनकी जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स विनियमन अधिनियम, 2022 के अनुसार बचाव उपकरण और ग्लाइडरों की जांच भी अनिवार्य होगी। बैठक में पायलटों से लिए जाने वाले न्यूनतम शुल्क और फीस संरचना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं को पायलट प्रशिक्षण देने के लिए आगे आएगा। शुरुआती दौर में प्रत्येक बैच से एक-एक पायलट को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बिलासपुर के अधिक से अधिक युवा एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ें और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलें। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अभिमास संस्थान मनाली की ओर से उन्नत पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लगभग 70 पेशेवर पायलट भाग लेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से भी 20 से अधिक पायलट इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही 12 से 15 अक्टूबर तक पुणे की एक संस्था भी बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम करेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया, जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा, अभिमास संस्थान मनाली के प्रभारी गिमौर सिंह, कहलूर पैराग्लाइडिंग संघ के अध्यक्ष पुनीत चंदेल और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed