{"_id":"64272490978fbd766b008599","slug":"irst-day-boarding-school-to-be-built-in-ladoli-panchayat-bilaspur-news-c-19-1-106612-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब की लड़ोली पंचायत में बनेगा जिले के पहले डे-बोर्डिंग स्कूल का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब की लड़ोली पंचायत में बनेगा जिले के पहले डे-बोर्डिंग स्कूल का भवन
Fri, 31 Mar 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और प्रस्तावित स्कूल के लिए जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। आने वाले दिनों में स्कूल के भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सबसे पहले अंब की लड़ोली ग्राम पंचायत में डे-बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार होगा। इसकी फाइल मंजरी के लिए धर्मशाला भेजी जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार जिले के हरोली, ऊना सदर, कुटलैहड़, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल को लेकर स्थान तय कर लिए गए हैं। हरोली के बढेड़ा, चिंतपूर्णी के लड़ोली, ऊना सदर के जनकौर, कुटलैहड़ के बौल और गगरेट के संघनई में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इसको लेकर चयनित जमीनों की निशानदेही के बाद इंतकाल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब भवन निर्माण को मंजूरी मिलने का इंतजार है।बताया जा रहा है कि संघनई के वार्ड-दो की गुज्जर खड्ड के नजदीक लगभग 70 से 100 कनाल भूमि स्कूल के लिए चिह्नित की गई है। इसी प्रकार अन्य विस क्षेत्र में भी इतनी ही जमीन प्रस्तावित है।
ध्यान रहे कि इससे पहले केवल चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब क्षेत्र की लड़ोली पंचायत में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन इससे जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं अब अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस प्रकार के स्कूल निर्मित करने को हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि डे बोर्डिंग स्कूल अंग्रेजी मीडियम होगा और इसमें बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में यह जिले के लिए एक बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन
जिले में पांच डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया जारी है। तमाम औपचारिकताओं के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लड़ोली में स्कूल निर्माण की प्रक्रिया पहले से चल रही है। ऐसे में वहां निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
- जनक सिंह, उच्च शिक्षा, उपनिदेशक, ऊना