फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Invoice cut for illegal possession

चार दुकानों के काटे चालान, बीस हजार जुर्माना वसूला

Thu, 17 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Invoice cut for illegal possession
घुमारवीं में अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर की सुंदरता को बरकरार और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए एसडीएम राजीव ठाकुर ने जगह-जगह अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने चार दुकानों के चालान काटे और उनसे बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

वीरवार शाम को अचानक एसडीएम नगर परिषद के आला अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ मेन बाजार गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचे, यहां अपनी दुकानें सजाए बैठे दुकानदारों पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चार दुकानदारों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के क्षेत्र के लोगों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार हिदायत दी जाती है, लेकिन लोग उसे अनसुना कर देते हैं। इन्हीं दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चार दुकानदारों, जिसमें दो सब्जी, दो कपड़ों की दुकानों वालों के चालान पुलिस ने काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद पिछले कुछ समय से शहर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से स्थिति वैसी हो जाती है। इससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पिछले कुछ समय से शहर के कुछ लोग स्थानीय प्रशासन से शिकायत कर रहे थे जिसपर एसडीएम व नगर परिषद के आला अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ शहर का औचक निरीक्षण किया तो पाया कि दुकानों के आगे कुछ दुकानदारों का सड़क तक फैला था। सबसे ज्यादा अतिक्रमण गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर होता है जिससे अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों पर बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed