फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Introduction meeting held at IGNOU Study Centre, Ghumarwin

Bilaspur News: इग्नू अध्ययन केंद्र घुमारवीं में हुई परिचय सभा

Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Introduction meeting held at IGNOU Study Centre, Ghumarwin
शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रमों, असाइनमेंट प्रणाली की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, घुमारवीं में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इग्नू की शिक्षण पद्धति, विभिन्न पाठ्यक्रमों, असाइनमेंट प्रणाली और परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह कपिल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू की विशेषताओं, इसकी लचीली शिक्षा प्रणाली और स्व-अध्ययन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर असाइनमेंट जमा करना, आवश्यक फॉर्म भरना और अध्ययन सामग्री का सही उपयोग करना विद्यार्थियों की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इंडक्शन मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के तरीके, ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथियों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा को लेकर स्पष्ट दिशा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed