फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interviews will be held on 34 posts in Ghumarwin on March 7.

Bilaspur News: घुमारवीं में 7 मार्च को 34 पदों पर होंगे साक्षात्कार

Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Interviews will be held on 34 posts in Ghumarwin on March 7.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। इंडोरामा इंडिया लिमिटेड बद्दी की ओर से 34 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 7 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय पहुंचकर इसमें भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इसमें केमिकल इंजीनियर के तीन पद, मेंटेनेंस तकनीशियन के चार पद, बॉयलर ऑपरेटर का एक, इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन के चार, टेक्सटाइल इंजीनियर के तीन, क्यूसी सुपरवाइजर के तीन, ट्रेनी के 15 और डोमेस्टिक सेल्स एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। इन सभी पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। केमिकल इंजीनियर के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता केमिकल इंजीनियरिंग के डिग्री और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। टेक्सटाइल इंजीनियर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के डिग्री और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। बॉयलर ऑपरेटर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। क्यूसी सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। डोमेस्टिक सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, पांच से आठ वर्ष का अनुभव और आयु सीमा 22 से 35 वर्ष है। मेंटेनेंस तकनीशियन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा और आयु सीमा 20 से 35 वर्ष है। ट्रेनी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक 10वीं/12वीं/आईटीआई और आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित इसमें भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed