{"_id":"6a835608d7274b9c140b65b4","slug":"interview-for-50-posts-of-security-guard-from-20th-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-165720-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुरक्षा गार्ड के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुरक्षा गार्ड के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 20 से
विज्ञापन
बिलासपुर, घुमारवीं और नयना देवी रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू, 17 से 19 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मैसर्ज टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज ने लुधियाना और मोहाली के लिए सुरक्षा गार्ड के 50 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 20 अगस्त, उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 21 अगस्त और उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 26 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक, लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 19,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को महीने में 26 दिन प्रतिदिन 8 से 12 घंटे ड्यूटी करनी होगी। कंपनी की ओर से ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र और दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 या नियोक्ता के मोबाइल नंबर 99711-88338 और 99968-02470 पर संपर्क किया जा सकता है।