फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   International Paragliding Championship started from Bandla Paragliding

Bilaspur: बंदला पैराग्लाइडिंग से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप, अब तक 70 ने कराया पंजीकरण

Sun, 23 Mar 2025 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Mar 2025 08:03 PM IST
सार

प्रशासन का मानना है कि इस प्रतियोगिता से बिलासपुर में एडवेंचर टूरिज्म को नई गति मिलेगी और राज्य की पर्यटन नीति को मजबूती मिलेगी। प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
International Paragliding Championship started from Bandla Paragliding
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। रविवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया। चैंपियनशिप के लिए अभी तक विभिन्न देशों के 70 पायलटों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

चैंपियनशिप जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कराई जा रही है। पहले दिन पायलटों ने केवल अभ्यास किया। शुभारंभ के दौरान पायलटों ने बंदलाधार से उड़ान भरी और सांडू मैदान में लैंडिग की। इस मौके पर मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बिलासपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही यह आयोजन स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य बिलासपुर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इस दिशा में सरकार पहले ही गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोट्र्स गतिविधियों का शुभारंभ कर चुकी है और जल्द ही कोलडैम में भी एडवेंचर स्पोट्र्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक और पर्यटन विभाग को इस सफ ल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यक्तियों में उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि इस प्रतियोगिता से बिलासपुर में एडवेंचर टूरिज्म को नई गति मिलेगी और राज्य की पर्यटन नीति को मजबूती मिलेगी। प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। मेडिकल टीम रेस्क्यू टीमें और अन्य व्यवस्थाएं तैनात की गई हैं। यह चैंपियनशिप 27 मार्च तक चलेगी। इस अवसर पर तकनीकी की शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एटीडीओ रितेश पटियाल, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्य पुनीत चंदेल, विशाल, अतुल खजुरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed