फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interactive workshop on Mentor-Mentee and Guardianship held at AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में हुई मेंटर-मेंटी एवं गार्जियनशिप पर इंटरैक्टिव कार्यशाला

Fri, 10 Oct 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Interactive workshop on Mentor-Mentee and Guardianship held at AIIMS Bilaspur
एम्स बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं से संवाद करते डॉ तरूण। स्रोत: एम्स प्रबंधन
छात्रों के शैक्षणिक, भावनात्मक और व्यक्तिगत विकास पर रहा फोकस
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य और जीवन संतुलन पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में मेंटर-मेंटी एवं गार्जियनशिप पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक, भावनात्मक और व्यक्तिगत विकास के लिए मजबूत और संवेदनशील मेंटर-मेंटी संबंध स्थापित करना था। आयोजन कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) और डीन अकादमिक, डॉ. रुपाली पारलेवार के मार्गदर्शन में किया गया।

डॉ. मीनल एम ठाकरे, आयोजक सचिव एवं समन्वयक, माइंड्स सेल ने इसे सहानुभूतिपूर्ण और निष्पक्ष मेंटरशिप बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण सत्र के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यशाला में पैनल चर्चा हुई, जिसमें मेंटी की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं पर विशेषज्ञों ने सुझाव और समाधान साझा किए। मुख्य वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) पी. श्रीराम ने भावनात्मक संवाद और सहानुभूतिपूर्ण सुनने की कला पर, प्रो. (डॉ.) अनुपम प्रशर ने सहानुभूति और रचनात्मक प्रतिक्रिया के संतुलन पर और डॉ. ज्योति गुप्ता ने करियर मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन संतुलन पर अपने विचार साझा किए। सत्र का समन्वय क्लीनिक मनोवैज्ञानिक सुश्री शिवरंजिनी और सुश्री अर्चना कश्यप ने किया। फैकल्टी मेंटर्स और छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और प्रभावी बना। कार्यशाला का समापन एक इंटरैक्टिव ओपन फोरम के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एम्स बिलासपुर में सहयोगी, सुलभ और समावेशी मेंटरशिप वातावरण विकसित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed