{"_id":"64a46666e1593ce2aa04ca34","slug":"insurance-of-crops-wheat-and-maiza-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-1874-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किसान मक्की और धान की फसल का 15 जुलाई तक करवाएं बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किसान मक्की और धान की फसल का 15 जुलाई तक करवाएं बीमा
Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा की राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सुनिश्चित की गई है, इसमें से किसान को केवल दो फीसदी भुगतान करना पड़ेगा। फसल बीमा में किसान और सरकार बीमा कंपनी को प्रति हेक्टेयर 11 फीसदी अनुदान देगी। इसमें नौ फीसदी सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस नौ फीसदी अनुदान में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी प्रदेश सरकार सहयोग दे रही है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से आग्रह किया जा रहा है कि इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। बीमा के तहत किसान बुआई से लेकर कटाई तक गैर बाधित जोखिमों सूखा, बीमारियां, बाढ़ और जलभराव में बीमा का लाभ दिया जाएगा। फसल कटाई के दो सप्ताह बाद (फसल कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ा जाता है) चक्रवात और गैर मौसमी बारिश से फसल को नुकसान होने पर बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा ओलावृष्टि और भूस्खलन से नुकसान होने पर भी बीमा का लाभ दिया जाएगा। मक्की और धान की फसल का बीमा कराने के लिए किसान हलका पटवारी से अपनी जमीन की जमाबंदी नकल और फसल प्रमाणपत्र लेने के बाद लोकमित्र केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
कोट्स
मक्की और धान की फसल के लिए बीमा करवाने का क्रम शुरू हो गया है। सभी किसान इसका लाभ उठाएं। 15 जुलाई से पहले फसल का बीमा करवा लें, ताकि फसल को यदि नुकसान हो तो उसकी भरपाई हो सके। सभी बीमा कंपनी के अधिकारी भी किसानों को इसके लिए जागरूक करें।
-डॉ. विनय कुमार सोनी, उपनिदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
कोट्स
मक्की और धान की फसल के लिए बीमा करवाने का क्रम शुरू हो गया है। सभी किसान इसका लाभ उठाएं। 15 जुलाई से पहले फसल का बीमा करवा लें, ताकि फसल को यदि नुकसान हो तो उसकी भरपाई हो सके। सभी बीमा कंपनी के अधिकारी भी किसानों को इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
-डॉ. विनय कुमार सोनी, उपनिदेशक कृषि विभाग