फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Instead of making false cases against BJP leaders, the government should fulfill 10 guarantees: Dharmani

भाजपा नेताओं पर झूठे केस बनाने के बजाए 10 गारंटियों को पूरा करे सरकार : धर्माणी

Thu, 28 Sep 2023 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Instead of making false cases against BJP leaders, the government should fulfill 10 guarantees: Dharmani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा नेताओं पर बनाए गए झूठे केस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को शिमला (चौड़ा मैदान) में विधानसभा के बाहर भाजपा की ओर से आयोजित धरना पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण था। सरकार द्वारा बिना वजह भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करना सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस धरने में प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर सरकार और प्रशासन की हवा निकल गई। सरकार हताशा में भाजपा नेताओं पर झूठे केस बना रही है। हिमाचल के इतिहास में सुक्खू सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने मात्र 9 महीने के कार्यकाल में रोष, जन आक्रोश 25 सितंबर को शिमला में देखने को मिला। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिन 10 झूठी गारंटी के सहारे सत्ता में आई थी, जनता उसको पूरा करने की मांग कर रही है। सरकार झूठे आंकड़े देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। महेंद्र धर्माणी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल है। आपदा राहत में भेदभाव किया जा रहा है। सरकार भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार की आलोचना करने में व्यस्त है और विकास कार्य पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। उन्होंने सरकार से कहा कि चुनाव में दी गई 10 गारंटी को पूरा कब किया जाएगा जनता को बताएं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बनाना बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed