{"_id":"658f0b37b0731b4c3601f9a8","slug":"instead-of-finding-employment-youth-should-become-givers-prof-nina-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10858-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा रोजगार ढूंढने के बजाय देने वाले बनें : प्रो. नीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा रोजगार ढूंढने के बजाय देने वाले बनें : प्रो. नीना
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के वाणिज्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के सहयोग से छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने छात्रों को स्वरोजगार की दिशा में पहल करने और सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज का समय तकनीक और नवाचार का है। युवाओं को रोजगार ढूंढने के बजाय रोजगार प्रदान करने वाले बनना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक सुनीता ठाकुर और उद्योग केंद्र बिलासपुर की प्रसार अधिकारी पूनम शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोजगार की दिशा में चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, स्वावलंबन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण अवधि और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन के बारे में भी बताया। यूको बैंक की तरफ से एमआर भारद्वाज ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी हुई वित्तीय जानकारी छात्रों के साथ साझा की और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप करने वाले कमलेश कुमार और विमला देवी ने छात्रों के साथ अपनी सफल उद्यमिता के अनुभव साझा किया। इसके अलावा अपने उद्योग द्वारा बनाए गए उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा और कार्यक्रम समन्वयक सुनीता ठाकुर ने छात्रों के साथ उद्योग विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग से डॉ. भुमेंद्र जसवाल, डॉ. सुरेश जमवाल, प्रो. रितुराज ठाकुर, डॉ. रजनी शर्मा, प्रो. पूजा शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।