फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inspired to join the ideology of BJP

Bilaspur News: भाजपा की विचारधारा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Thu, 28 Sep 2023 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Inspired to join the ideology of BJP
-झंडूता की ठेडू् बस्ती में चलाया सेवा बस्ती संपर्क अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल झंडूता की ओर से सेवा बस्ती संपर्क अभियान ग्राम पंचायत गेहड़वीं बूथ नंबर 55 बस्ती ठेडू से चलाया गया। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह जसवाल ने की।

जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बेलीराम टैगोर, जिला परिषद अध्यक्षा बिमला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर भाजपा की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बेलीराम टैगोर ने सामाजिक समरसता और स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा की। जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी ने मोर्चा के लोगों मार्गदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत भागीदारी के लिए भाजपा का आभार और महिलाओं से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हो। कार्यकर्ताओं ने बस्ती में सफाई की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल, सुभाष मन्हांस, अमरनाथ, पार्षद शैलजा शर्मा, कार्यालय सचिव हरबंस लाल भभोरिया, प्यार सिंह, राज कुमार, मदन लाल, गुलाबो राम, अजय, रति राम, विशाल, अनीता, गायत्री, प्रेमी देवी, सोनू देवी, माया, प्रमिला देवी, आशा, रोशनी, दिनेश जोगिंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक जीत राम कटवाल ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed