{"_id":"69cfa351f24e6a011501b156","slug":"injured-due-to-electric-shock-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157237-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से राजमिस्त्री झुलसा, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से राजमिस्त्री झुलसा, पीजीआई रेफर
Fri, 03 Apr 2026 05:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:02 PM IST
सार
जिला बिलासपुर में एक करंट लगने से एक राजमिस्त्री झुलस गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार कम ऊंचाई थे जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना भराड़ी के तहत लदरौर क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक राजमिस्त्री झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भराड़ी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में नीलम निवासी गांव अहिरौली, डाकघर दुधारा, तहसील खलीलाबाद, जिला संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी लदरौर, तहसील भोरंज हमीरपुर ने बताया कि उसका पति सोनू राम राजमिस्त्री का कार्य करता है। बीती रात सतीश कुमार निवासी लदरौर कमरे में आया और पति को अपने निर्माणाधीन मकान में लैंटर डालने के लिए साथ ले गया। काम के दौरान सोनू मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार कम ऊंचाई में थे जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने इसे लापरवाही मानते हुए मकान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन