फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   injured child died

खेल खेल में घायल हुए बालक की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
injured child died
खजुरिया/बिलासपुर। दो दिन पूर्व अपने ही घर में खेल-खेल के दौरान नाजुक अंग में चोट लगने से घायल हुए एक बालक की उपचार के दौरान उसके घर में ही रविवार को मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर की है। चैनपुर निवासी पप्पू सागर मजदूरी करता है। पप्पू सागर के अनुसार, आठ अप्रैल को उसके घर में उसका सात वर्षीय पुत्र जॉनी उसके ही परिवार के तीन अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चों में उसका एक आठ वर्षीय पुत्र भी शामिल था। खेल-खेल के दौरान उसके पुत्र के नाजुक अंग में किसी बच्चे के पैर से चोट लग गई थी। बालक ने शाम को अपने परिजनों को गुप्तांग में चोट लगने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने उसका घर पर ही उपचार करना शुरू कर दिया। रविवार की दोपहर करीब दो बजे जॉनी की उसके ही घर पर मृत्यु हो गई। पप्पू ने घटना की सूचना खजुरिया पुलिस को दी। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह तुरंत गांव पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, आठ अप्रैल को जॉनी अपने बड़े भाई और दो चचेरे भाइयों के साथ अपने ही घर में खेल रहा था। खेल-खेल के दौरान किसी बच्चे का पैर उसके गुप्तांग में लग गया। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तुरंत ही थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह शव का पोस्टमार्टम कराएं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा और परिजन जो भी तहरीर देंगे। तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बालक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed