फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   injured are serious

घायलों की अभी भी बनीं हुई है नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
injured are serious
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। खानपुर जदीद में सड़क किनारे बैठे तीन ग्रामीणों को शनिवार को एक अनियंत्रित मारुति वैन ने रौंदा दिया था। हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि वैन चालक व एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दो ग्रामीणों की मौत के बाद गांव में भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

ग्राम खानपुर जदीद निवासी शाकिर, मोहम्मद अहमद, शकील अहमद रोड किनारे बैठे थे। 12 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज गति में आ रही एक मारुति कार के चालक ने लापरवाही से उन्हें रौंद दिया था, जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में वैन का चालक हरीश कुमार भी घायल हो गया था। घायल तीनों ग्रामीणों को परिजन बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में शाकिर व मोहम्मद अहमद की मौत हो गई थी। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से हादसे को अंजाम देना व गैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो मंजर बेहद मातम भरा था। परिजनों ने दोनों को रात में ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शकील अहमद के परिजनों ने बताया कि उसका बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी हालत अब भी चिंताजनक बनीं हुई है। चालक हरीश भी बरेली के अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचारत है। केमरी थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed