फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to truck drivers about the ill effects of drugs

Bilaspur News: ट्रक चालकों को दी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Information given to truck drivers about the ill effects of drugs
- ट्रकर परियोजना बरमाणा ने आयोजित किया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ट्रकर परियोजना बरमाणा ने शुक्रवार को बरमाणा में ट्रक चालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. विवेक चंदेल ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

परियोजना से राजेश शर्मा ने कहा कि लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन जिले में एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है। एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 1097 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें और एचआईवी से संबंधित किसी भी शंका का समाधान पाएं। परामर्शदाता सुरेंद्र कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के गर्त में धंसती जा रही है और इसका एकमात्र कारण यह है कि युवाओं को सही जानकारी सही समय पर नहीं मिल रही है। देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते पर जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। युवा वर्ग को जिंदगी के हर पहलू को जीने की इच्छा होती है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते हैं। वह शराब, गुटका, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का नशा करते हैं। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है। उन्होंने बताया कि आजकल सुइयों के प्रयोग से नशा लेने का प्रचलन चल रहा है। आजकल के युवा इस नशे की लत के आदी होते जा रहे हैं। इससे सुइयों के सांझे प्रयोग की संभावना बढ़ जाती है। यदि कोई सुइयों का समूह में इस्तेमाल कर रहा है तो उसको एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी होने का खतरा बढ़ जाता है। परियोजना की ओर से बिलासपुर में नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को नशे के अंधकार से मुक्त किया जा सके। इस जागरूकता शिविर में परियोजना से राजेश शर्मा, घनश्याम, जगदीश, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed