{"_id":"66bf564b93140d5b0000314c","slug":"information-given-to-technical-staff-on-electrical-safety-management-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-121729-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा प्रबंधन के विषय पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा प्रबंधन के विषय पर दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उप-केंद्र बैरी में विद्युत सुरक्षा प्रबंधन पर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
33 केवी विद्युत उपकेंद्र बैरी में विद्युत सुरक्षा प्रबंधन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी विद्युत से संबंधित दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने इस विषय पर कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्युत सुरक्षा बचाव जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा के नियमों की सही जानकारी देना बोर्ड कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को हिमाचल प्रदेश नियामक आयोग द्वारा स्थापित विद्युत सुरक्षा नियमों और प्रावधानों के अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्युत सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी सहित उपभोक्ताओं से संबंधित जानकारी को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर विद्युत उप-केंद्र बैरी के कनिष्ठ अभियंता हेम राज भी उपस्थित रहे।