फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information given to girl students about various career options after 12th

Bilaspur News: छात्राओं को 12वीं के बाद विभिन्न कॅरिअर विकल्प की दी जानकारी

Sun, 20 Oct 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information given to girl students about various career options after 12th
-जेएनवी कोठीपुरा में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चाणक्य द गुरु इंस्टीट्यूट से नवनीत शर्मा मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में पंजीकृत हुई छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेडिकल और नॉन मेडिकल की छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद विभिन्न कॅरिअर विकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं के लिए बेस्ट कोर्स चुनने के लिए पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, कार्य क्षेत्र और अन्य कारकों के संबंध में जानकारी दी। बीटेक, बीए, बीएससी, एमबीबीएस और बीडीएस 12वीं के बाद सबसे लोकप्रिय कोर्स हैं। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले समय में इन्हीं क्षेत्रों में नौकरी की बहुत अधिक संभावनाएं और अवसर हैं। विज्ञान ज्योति शिक्षिका समन्वयक शैल बाला ने बताया कि वैज्ञानिक शोध कार्यों में महिलाओं की भूमिका बहुत ही कम है, इसलिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रेरित करना है। ताकि वह भी वैज्ञानिक शोध क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जेएनवी कोठीपुरा के उप प्राचार्य राकेश कटोच ने भी छात्राओं को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत अच्छी से अच्छी विशेषज्ञ शिक्षण और संसाधन सामग्री उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान अपने आप में ही विभिन्न संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है, लेकिन यह कठिन परिश्रम से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed