फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about ozone layer given through slogan writing, poster making, speech competition

Bilaspur News: स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण स्पर्धा से दी ओजोन परत की जानकारी

Sat, 16 Sep 2023 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Information about ozone layer given through slogan writing, poster making, speech competition
- ओजोन परत के संरक्षण, समस्याओं के समाधान के बारे में की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में विश्व ओजोन दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने किया। डीएलएड प्रथम वर्ष के 63 प्रशिक्षु छात्र अध्यापकों और जिले के 42 छात्रों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्र अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से ओजोन परत के बारे में जानकारी साझा की। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के विज्ञान मित्र रुबीना, कंचन और विजय ने विश्व ओजोन दिवस के ऊपर पीपीटी, ऑनलाइन क्विज और वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को ओजोन दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन विज्ञान केंद्र के प्रभारी रमेश कुमार ने किया। राकेश ठाकुर ने आपदा प्रबंधन के बारे में सभी के साथ विस्तृत जानकारी साझा की। डॉक्टर पुष्पराज ने ओजोन परत के संरक्षण, ओजोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य संजय सामा, कुलदीप चंद शर्मा, संतोष कुमार, डॉक्टर नीलम शर्मा, सोम दत्त कालिया, नरवीर सिंह चंदेल, रविंदर सिंह वर्मा और अन्य उपस्थित रहे। अंत में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीप चंद गौतम ने युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के बारे में जागरूक किया। सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर ओजोन की सुरक्षा के प्रति संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed