फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about disaster management given in Kandaur and Oil Panchayat

Bilaspur News: कंदरौर व ओयल पंचायत में दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

Wed, 16 Oct 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Information about disaster management given in Kandaur and Oil Panchayat
बिलासपुर के कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला लोक संपर्क विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कंदरौर व ओयल पंचायत में नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कंदरौर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सोमा देवी ने की।

कलाकारों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आग से होने वाले नुकसान, उससे कैसे बचाव करना चाहिए के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि भारत सरकार ने 2005 में आपदा प्रबंधन को लेकर नियम बने थे। राष्ट्रीय स्तर से पंचायत स्तर तक प्राधिकरण गठित किए थे। राष्ट्रीय स्तर के प्राधिकरण के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण प्रधानमंत्री के अधीन होता है। राज्य प्राधिकरण का नियंत्रण मुख्यमंत्री के पास होता है। जिले में उपायुक्त के निर्देशन में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गठित होता है। पंचायत में पंचायत प्रधान आपदा प्रबंधन के मुखिया होते हैं। कलाकारों नुक्कड़ नाटक के माध्यम आपदा से बचाव की भी जानकारी दी। दनोह गांव में उप प्रधान रामलाल व सचिव कांता देवी उपस्थित रहे।

बिलासपुर के कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के

बिलासपुर के कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed