{"_id":"658eb116edfb3d61dc0abbd9","slug":"information-about-digital-banking-given-to-volunteers-in-the-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10846-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिविर में स्वयंसेवियों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिविर में स्वयंसेवियों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने अपना घर वृद्धाश्रम का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योग और व्यायाम का अभ्यास किया।
शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक हिंपत वर्मा और ट्रेजरी शाखा से सुरेश कुमार वर्मा ने स्वयंसेवियों को डिजिटल लिटरेसी, डिजिटल बैंकिंग ऑपरेशन, बैंक फ्रॉड और साइबर क्राइम विषय पर स्वयंसेवियों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने देयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम का दौरा किया। बुजुर्गों ने स्वयंसेवियों को मानवीय गुणों को अपनाते हुए जीवन में संवेदनशील नागरिक और अच्छा मानव बनने की सीख दी। स्वयंसेवियों ने आश्रम के चेयरमैन और संचालक प्रकाश चंद बंसल से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमें मानवीय संवेदनाओं को अपनाते हुए बुजुर्गों को घरों में समय देना चाहिए। यदि हम इन्हें इस अवस्था में छोड़ देते हैं इन्हें सम्मान और समय नहीं देते तो यह हमारा दुर्भाग्य है। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने वृद्ध आश्रम को गीजर उपहार स्वरूप भेंट किया। इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य ने निरीक्षण करते हुए पूरे दिन की गतिविधियों का ब्यौरा लिया और स्वयंसेवियों से बातचीत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को पूरी निष्ठा और लगन से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।