{"_id":"67090edafdf98e96db061193","slug":"information-about-beti-bachao-beti-padhao-scheme-given-to-women-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124800-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिलाओं को दी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिलाओं को दी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्र खिल बंग्यारियां में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र खिल बंग्यारियां में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य रीना चंदेल ने की।
इस मौके पर छोटी बच्चियों ने केक काटकर बालिका दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन काल में शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है। उन्होंने बताया कि यह योजना तीन मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। इसमें महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय व मानव संसाधन मंत्रालय शामिल हैं। वृत पर्यवेक्षक सुरेखा देवी ने बताया कि बेटे और बेटी में भेद को मिटाने पर ही समाज का उत्थान संभव है। आज बेटियां चिकित्सा, शिक्षा, खेल, विज्ञान अनुसंधान से लेकर हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी बेटियों के उत्थान को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज में कुछ लोग बेटी के जन्म पर निराश होते हैं। इस निराशा की सोच को त्याग कर समाज को आगे बढ़ाना होगा। बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएं। बेटियों को पढ़ाई से लेकर परिवार के हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करें। इससे बेटियां भी जीवन में आगे बढ़कर परिवार का नाम रोशन करती हैं। जिले में विभिन्न राजनीति, सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थानों के प्रमुख पदों पर आसीन होकर बेटियां उनके परिवार का गौरव बढ़ा रही हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निशा, मोनिका, सपना, अनुपमा, अंबिका, सुनीता, संध्या सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।