फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indira Ward in shambles: Sewerage on roads, parking becomes garbage dumping ground

इंदिरा वार्ड बदहाल : सड़कों पर सीवरेज, पार्किंग बनी कूड़ा डंपिंग

Fri, 17 Apr 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Indira Ward in shambles: Sewerage on roads, parking becomes garbage dumping ground
नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद
वार्ड का हाल 4
विज्ञापन


न टूटी सड़कें सुधरीं, न मिली पार्क व शौचालय जैसी सुविधाएं
डेढ़ करोड़ की पार्किंग अब तक बंद, नाले में पसरी है गंदगी
मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग बोले,प्रशासन कब लेगा सुध

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की वार्ड परिक्रमा के दौरान वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सामने आई। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ नजर आया और लोग लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से जूझते दिखाई दिए। सबसे गंभीर समस्या सीवरेज व्यवस्था की पाई गई। वार्ड में आए दिन सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
हालात इतने खराब हैं कि कई बार सीवर लाइन जाम होने पर गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वार्ड की सड़कों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी हुई हैं, जबकि टाइलें भी टूटकर बिखर चुकी हैं। लंबे समय से मरम्मत कार्य न होने के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पार्किंग सुविधा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग भवन का शिलान्यास करीब डेढ़ वर्ष पहले किया गया था, लेकिन आज तक इसे आम लोगों के लिए शुरू नहीं किया गया। वर्तमान में इस भवन का उपयोग प्रवासी सफाई कर्मियों के ठहरने के लिए किया जा रहा है, जबकि निचले तल पर सूखे कूड़े की डंपिंग की जा रही है। यहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं और सेग्रीगेशन का कार्य किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा का अभाव है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पार्क जैसी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को सैर के लिए सड़कों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा वार्ड से गुजरने वाला नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है और उसकी नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। कुल मिलाकर इंदिरा वार्ड में कई विकास कार्य वर्षों से लंबित हैं और प्रशासन की उदासीनता के चलते लोगों को आज भी उनका लाभ नहीं मिल पा रहा। वार्ड परिक्रमा के दौरान स्थानीय निवासियों ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
क्या कहते हैं लोग
हमारे वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है। आए दिन गंदा पानी सड़कों पर बहता है और कई बार घरों में भी घुस जाता है। पार्किंग बनकर भी हमारे किसी काम नहीं आ रही और बच्चों-बुजुर्गों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। - हंसराज संख्यान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद ने पार्किंग तो बना दी, लेकिन उसे शुरू नहीं किया गया और नीचे कूड़ा डंप कर दिया गया है। इससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। पार्क जैसी सुविधा भी नहीं है और नाले की सफाई तक नहीं हो रही। प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए। - फारूक मोहम्मद, स्थानीय निवासी

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नप बिलासपुर क वार्ड नंबर-दो में खस्ताहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed