फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indian Space Research Organization, ISRO, Bilaspur, Ghumarwin

Bilaspur News: बिलासपुर के 10 विद्यार्थी पहुंचे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र अहमदाबाद

Tue, 16 Jul 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Indian Space Research Organization, ISRO, Bilaspur, Ghumarwin
अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल।
- केंद्र में बच्चों को अनुप्रयोग केंद्र की तकनीकों से कराया जा रहा अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं । जिले के विभिन्न स्कूलों के 10 स्कूली विद्यार्थियों का समूह अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र पहुंच गया है। केंद्र में विभिन्न विशेषज्ञ इन बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बच्चों को अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र तक ले जाने के लिए एनटीपीसी ने सहयोग किया है। ये बच्चे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र एसएसी संचार, प्रसारण, सुदूर संवेदन और आपदा निगरानी शमन के क्षेत्रों में संचार, नेविगेशन, पृथ्वी अवलोकन और ग्रहीय पेलोड और संबंधित डाटा प्रसंस्करण, ग्राउंड प्रणालियों के विकास, निर्माण और योग्यता के बारे में जानेंगे। बच्चों को अनुप्रयोग केंद्र में विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। सोमवार को विद्यार्थी अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल के साथ बिलासपुर से रवाना हुए हैं। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के अलावा स्कूली बच्चों को गुजरात साइंस सिटी के अंतर्गत देश का सबसे बड़ा स्पेस म्यूजियम भी दिखाया जाएगा और अत्याधुनिक आईमैक्स थ्रीडी थिएटर, ऊर्जा पार्क, जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फव्वारे और एक एंफीथिएटर प्लैनेट अर्थ पवेलियन, हॉल ऑफ स्पेस और लाइफ साइंस पार्क भी दिखाया जाएगा।


रंग लाए एडीसी डॉ. निधि पटेल के प्रयास
अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल के प्रयासों से घुमारवीं के सरकारी स्कूल में पिछले साल स्पेस लैब का उद्घाटन किया गया था। इसमें इसरो की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के मॉडल स्थापित किए गए थे। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए एनटीपीसी के सौजन्य से जिला के सरकारी स्कूलों के विज्ञान के 10 मेधावी छात्रों को अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी में भ्रमण करने का मौका दिया गया है। आगामी समय में इसे अन्य स्कूलों में भी स्थापित करने का विचार किया जा रहा है। बच्चों को इस केंद्र में भ्रमण कराने का सफल प्रयास भी डॉ. निधि पटेल के द्वारा ही किया गया है, इसलिए उन्हें ही बच्चों के साथ इस भ्रमण पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed