फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Independence Day celebrations in educational institutions

Bilaspur News: शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम

Sat, 16 Aug 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations in educational institutions
डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

पंचायतों में भी किया ध्वजारोहण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों ने समूह गीत, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

घुमारवीं। उपमंडलीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं में किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित जनसमूह ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों से मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों, शिक्षकों सहित अन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद एवं व्यापार मंडल घुमारवीं के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा-मुक्त समाज की अपील
ऋषिकेश। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोआ में विद्यालय गोद समिति के सदस्य दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत, सड़क सुरक्षा क्लब, यूथ क्लब और ईको क्लब के सदस्यों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और स्वच्छ, नशा-मुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
गेहड़वीं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्य अश्विनी गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान सूबेदार मनोज कुमार विशेष सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। सभी बच्चों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।
घुमारवीं। डंगार स्कूल में सेवानिवृत्त कैप्टन भाग सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने तिरंगा झंडा फहराकर की। स्कूल की ईको क्लब इकाई, एनएसएस इकाई, स्काउट एंड गाइड इकाई और अन्य विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से मुख्यातिथि को सलामी देकर सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, उप प्रधानाचार्य यशपाल रणौत, एसएमसी प्रधान मनोहर लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
भगेड़। मुंडखर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्य सतीश कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान सूबेदार बलबीर सिंह, सूबेदार तरसेम, सूबेदार मदन लाल, हवलदार पुष्पेंद्र, नायब सूबेदार जगदेव, हवलदार यशवंत सिंह, हवलदार जीत, हवलदार प्यार चंद, हवलदार दलेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
बिलासपुर। मजारी स्कूल में प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने तिरंगा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को हर दृष्टि से विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नागरिक कर्तव्यों का बोध प्रत्येक देशवासी को हो, अपनी विरासत पर गर्व हो, पर्यावरण संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बने, समरस दृष्टि और परिवारों में भारतीय संस्कार रोपित होते रहें यह जरूरी हैं।

बरठीं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में कैप्टन करतार सिंह और कैप्टन मदन लाल ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान पढ़ाई में अव्वल रहने वाली नंदिनी, किंजल, अन्वी, भावना, काव्या, विराट, शानवी, मीनाक्षी, रितिका, हरिप्रिया, करण राज, प्रतिज्ञा, अदिति, कृतिका, एंजेल, निशिता, वंश सहित अन्य छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद

झंडूता। डाहड में सेना से सेवानिवृत्त सुखराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज हम इस आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं, क्योंकि हमारे पूर्वजों ने हमें यह आजादी दिलाने के लिए 200 साल तक संघर्ष किया।
ऋषिकेश/बरठीं। जेजवीं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिक ऑनरेरी कैप्टन मिल्खी राम, ऑनरेरी कैप्टन हंसराज, ऑनरेरी कैप्टन मदनलाल, ऑनरेरी कैप्टन देशराज, सूबेदार श्याम सिंह परमार, सूबेदार सूंकाराम, सूबेदार प्रकाश चंद भारद्वाज, जेसीओ परमवीर सिंह, नायब सूबेदार ज्ञान चंद भारद्वाज, पुलिस विभाग से सेवानिवृत मुख्य आरक्षी सुख राम, स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, एसएमसी प्रधान सुशील शर्मा व सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों के लिए 10 हजार रुपये दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी, बरठीं और बलोह में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बिलासपुर। दसगांव स्कूल में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल रोशन लाल अत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम के लिए 3,100 रुपये दान दिए। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैप्टन किशोर चंदेल, रत्न लाल चंदेल, सूबेदार नित्यनंद, सीताराम, ज्ञान चंद चंदेल, रामपाल, सोहन सिंह, हवलदार यशवंत सिंह ठाकुर, अमर सिंह चंदेल, प्रेम लाल, विद्यासागर, रमेश चंदेल आदि उपस्थित रहे।
सायर डोभा स्कूल में सेवानिवृत्त जेसीओ भगत राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को स्वदेश प्रेम और सुरक्षा की ओर प्रेरित किया।
भराड़ी। मरहाणा स्कूल में भूतपूर्व हवलदार अमर सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत गतवाड़, गाहर, पडयालग, भराड़ी, दधोल, घंडालवीं, लेहड़ी सरेल, आदर्श पाठशाला भराड़ी, दधोल, कठलग, बरोटा, गाहर, हटवाड़, भदसीं में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने भराड़ी स्थित शिव शहनाई पैलेस में इकट्ठा होकर तिरंगा फहराया। पूर्व सैनिकों ने देश की एकता और अखंडता के लिए खुद को न्योछावर करने का प्रण लिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश सेवा के लिए जीवन भर लगाया है, यदि अब भी मौका मिलेगा तो देश सेवा के के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को भी तैयार हैं।

बिलासपुर। कंदरौर स्कूल में सेवानिवृत्त कैप्टन चैतन्य ठाकुर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उन्होंने छात्रों को देश के प्रति प्रेम और अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य निर्मला चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
चांदपुर स्कूल में सेना में सेवारत जवान अजय ठाकुर ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने पूरे क्षेत्र में नशा मुक्ति को प्राथमिकता देने के लिए पाठशाला का आह्वान किया।
डीएवी विद्यालय बिलासपुर में मार्च पास्ट कर तिरंगा फहराया गया। स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी गई। प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने विद्यार्थियों को देशभक्ति के महत्व और स्वच्छ भारत बनाने के संदेश से प्रेरित किया।
ग्लोरी पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने झंडा फहराकर सलामी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्रभक्त बनें और एक जुट रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई भी बांटी गई।
डीएवी स्कूल एनटीपीसी जमथल में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। छात्रों ने पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के साथ एनटीपीसी टाउनशिप में भव्य रैली निकाली।
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में स्वतंत्रता दिवस पर कर्नल प्यार सिंह अतरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्रों को आजादी से जुड़ी कई कहानियां बताई।
स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाल्टी में सेवानिवृत्त कैप्टन कृष्ण दयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण के साथ की और बच्चों ने परेड कर सलामी दी। औहर स्कूल में भूतपूर्व सैनिक प्रेम लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। टकरेड़ा स्कूल में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने परेड कर सलामी दी।

नम्होल स्कूल में सेना के हवलदार रविंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीत लाल, स्कूल का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

डाहड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed