फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Independence Day celebrated with pomp across the district

Bilaspur News: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

Fri, 16 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp across the district
भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों ने दी मार्च पास्ट की सलामी, ग्राम पंचायतों में भी किया ध्वजारोहण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों ने समूह गीत, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड विंग, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने परेड करके सलामी दी। प्रधानाचार्य ने सभी को देश प्रेम और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, रिंकू संख्यान, जीवनलता, गोपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। देश की आजादी अनेक देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में कार्यकारी प्रधानाचार्य कुसुम चौहान ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी अधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में परेड हुई। इस अवसर पर बलदेव दास, राजेश निर्मोही, वीरेंद्र चंदेल, सुरेश कुमार, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत अमरपुर के भवन में हिमाचल गौरव राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता लंकेश चंदेल ने लोगों को निशुल्क फलदार पौधे बांटे। उन्होंने लीची, पपीता, आम्रपाली, आम, कटहल, नींबू, संतरा के पौधे बांटे। इस अवसर पर प्रधान दीनानाथ, उप प्रधान केहर सिंह, पंचायत सचिव राजपाल सोनी, डॉ. केशव गर्ग, समाजसेवी नीरज चंदेल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता में प्रधानाचार्य डीआर शर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, हर घर तिरंगा विषय आधारित निबंध लेखन, गीत और कहानी प्रतियोगिता कराई।
प्रधानाचार्य ने बताया कि जीवन में सीखने, आगे बढ़ने के लिए हमारा राष्ट्रीय ध्वज सांकेतिक भाषा में हमें ऊर्जा प्रदान करता है और आगे बढ़ने के रास्तों को सरल करता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक पंकज चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब घुमारवीं ने अपराजिता अनाथालय में अनाथ बच्चों ने साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्लब ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब ने बच्चों को मिठाई बांटी। रोटरी क्लब ने अपराजिता संस्था के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस उपलक्ष्य पर रोटरी क्लब के संस्थापक प्रधान अनिल शर्मा, क्लब के प्रधान रमेश कुमार, देव राज चंदेल, मोहन लाल लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
सदर की ग्राम पंचायत कोटला के एक से श्रेष्ठ केंद्र ढढ़ोग में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण, कविता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता की आयोजक श्रेया शर्मा ने बताया कि भाषण में शानवी ने पहला, कविता में पायल ने पहला, अर्णव ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में शानवी, मानविक ने पहला, आदित्य, आर्यन ने दूसरा, शिवन्या, अनाया ने तीसरा और पायल, अन्या को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त अध्यापिका निर्मला ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा में मुख्य अध्यापिका मीना ठाकुर ने झंडा फहराया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रविंद्र कुमार, रानी, पुनीता, नीलम सहित अन्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही समाज और राष्ट्रहित के कार्यकर्ता रहे है। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने अपना जोश दिखाते हुए भारत मां को श्रद्धांजलि दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में प्रधानाचार्य सुनीता राणा ने तिरंगा झंडा फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ है। हमें यह आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। अब यह हमारा कर्तव्य बन जाता है कि हम इस आजादी की रक्षा करें। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान चरणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
डीएवी बिलासपुर में प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में सूबेदार मेजर हरिओम चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने परेड सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर पर पूजा बाला, सुरेंद्र चौहान, शिविका राव सहित अन्य उपस्थित रहे।

राधा कृष्णा विद्यालय घंडालवी में स्कूल प्रबंधक सुनील ठाकुर ने तिरंगा लहराया। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता संजीव कुमार धीमान ने मार्च परेड करके राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। स्कूल प्रबंधक ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे और बच्चों को आजादी की कीमत के बारे में बताया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की।

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत गाहर के जरोड़ा में स्वतंत्रता दिवस प्रधान तारा चंद की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में हर घर झंडा अभियान के तहत 100 झंडे और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 150 लोगों को औषधीय और फलदार पौधे वितरित किए। इस अवसर पर उप प्रधान राम सिंह, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, दुनी चंद, अमरनाथ, अमित ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।


----------------------


घुमारवीं में एसडीएम गौरव चौधरी ने किया ध्वजारोहण

घुमारवीं। घुमारवीं में उपमंडलीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम गौरव चौधरी और डीएसपी चंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

कार्यक्रम से पहले मुख्यातिथि ने महात्मा गांधी शहीद स्मारक में रणबांकुरों को नमन करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स ने एसडीएम को सलामी दी। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौधरी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला बिलासपुर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति बिलासपुर प्रहार जागरूकता अभियान के बारे में बताया और उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर एचपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, राकेश कुमार, मदन कुमार घुमारवीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज सांख्यान आदि उपस्थित रहे।

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

भगेड़ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed