फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indane gas connection transfer becomes a headache, consumers upset

Bilaspur News: इंडेन गैस कनेक्शन ट्रांसफर बना सिरदर्द, उपभोक्ता परेशान

Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Indane gas connection transfer becomes a headache, consumers upset
उपभोक्ता अपनी मर्जी से नहीं करा पा रहे दूसरी एजेंसी में कनेक्शन ट्रांसफर
विज्ञापन

कंपनी के नए नियम और फील्ड अधिकारियों की मनमानी पड़ रही भारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। इंडियन ऑयल गैस कंपनी के उपभोक्ताओं के लिए नया नियम सिरदर्द बन गया है। अब उपभोक्ता अपनी मर्जी से एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में कनेक्शन ट्रांसफर नहीं करवा पा रहे हैं। इस फैसले ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।

भराड़ी क्षेत्र में कई लोग अपनी सुविधा के अनुसार गैस एजेंसी बदलना चाहते हैं। लेकिन कंपनी के नए नियम और फील्ड अधिकारियों की मनमानी से यह लगभग असंभव हो गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो कंपनी के पास स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं और न ही कोई सरल समाधान प्रक्रिया मौजूद है। पडयालग गांव के करतार सिंह इस परेशानी का जीता-जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कई वर्ष पहले घुमारवीं गैस एजेंसी से कनेक्शन लिया था। लेकिन बाद में बिना उनकी जानकारी के उनका कनेक्शन लढयाणी एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया। करतार सिंह दोबारा घुमारवीं एजेंसी से सिलिंडर लेना चाहते हैं, जो वर्षों से उनकी सुविधा के अनुरूप रही। बताया कि वह कई बार लढयाणी एजेंसी जा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें प्रक्रिया जारी है या सिस्टम में दिक्कत है जैसे बहाने सुनने को मिलते हैं। ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करने की कोशिश में भी उन्हें सफलता नहीं मिली क्योंकि उनके मोबाइल नंबर को किसी और के नाम से लिंक कर दिया गया था। कंपनी के फील्ड अधिकारी सौरभ ने कहा कि उपभोक्ता को वहीं से सिलिंडर लेना होगा, जहां उसका कनेक्शन वर्तमान में है। जब तक कोई बहुत बड़ी वजह न हो, तब तक कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह नीति न केवल उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि कंपनी की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा करती है। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एजेंसी बदल सकता है, लेकिन फील्ड अधिकारी और एजेंसी संचालक इस प्रक्रिया को लागू नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed