Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Increased market demand for products made by women in self-help groups

Bilaspur News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की बाजार में बढ़ी मांग

Tue, 03 Nov 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increased market demand for products made by women in self-help groups
बिलासपुर शहर में महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी। स्रोत: नगर परिषद - फोटो : सांकेतिक
चंपा पार्क में लगाई प्रदर्शनी में मिल रहे लगातार ऑर्डर
विज्ञापन

स्थानीय पकवानों से लेकर ऊनी वस्तुओं तक की बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दीपावली के त्योहार पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बिलासपुर की ओर से विशेष पहल की गई है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने रौड़ा सेक्टर स्थित चंपा पार्क में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री शुरू की है। 26 अक्तूबर से चल रही इस प्रदर्शनी में महिलाओं के हाथों से तैयार खाद्य पदार्थों, ऊनी वस्त्रों, सजावटी सामान और पारंपरिक बिलासपुरी पकवानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रदर्शनी में आम, गलगल, नींबू, टेऊ, कटहल, करेला, अदरक, एलोवेरा, लहसुन और मिर्च सहित विभिन्न प्रकार के अचार और चटनियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा पापड़, बड़ी, नमकीन, मक्की का आटा, स्थानीय मसाले, सेवइयां, आंवले और गाजर का मुरब्बा भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। महिलाओं ने ऊनी वस्त्रों में मोजे, स्वेटर, जैकेट, बेबी सूट, शॉल, पर्स, थैले और कुशन सहित कई आकर्षक उत्पाद तैयार किए हैं।
विज्ञापन

खाने-पीने के शौकीनों के लिए स्टॉल पर गुजिया, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, कचौरी, बबरू और सिड्डू जैसे पारंपरिक बिलासपुरी पकवान भी उपलब्ध हैं। दीपावली के मद्देनजर महिलाओं ने विशेष गिफ्ट हैम्पर भी तैयार किए हैं। इन उत्पादों की स्थानीय लोगों के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और उद्यमियों में भी मांग बढ़ रही है। महिलाओं को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी का संचालन शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक वंदना लखनपाल, प्रबंधक मुनीष कुमार और कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर सुनीला कुमार व शिवानी ठाकुर कर रही हैं। इस वर्ष महिलाओं ने स्वयं पहल करते हुए अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। इससे उन्हें अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता बैनर लगाए गए हैं और चार प्रकार के कूड़ेदान रखे गए हैं, ताकि लोग कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में डालने की आदत अपनाएं। नगर परिषद ने शहरवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed