फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Increase the load in Shri Naina Devi Ji Kot electricity subdivision within three months, otherwise action will be taken

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी कोट बिजली उपमंडल में तीन महीने में बढ़ावाएं लोड, वरना होगी कार्रवाई

Thu, 10 Apr 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Increase the load in Shri Naina Devi Ji Kot electricity subdivision within three months, otherwise action will be taken
-लोगों ने कर लिया है मकान, होटलों, व्यवसायिक परिसर का विस्तार
विज्ञापन

- बीस साल पुराने लोड पर चल रहे उपभोक्ता, वितरण प्रणाली पर बन रहा दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विद्युत उपमंडल कोट के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपना बिजली लोड को बढ़वाना होगा। विभाग की बार-बार अपील के बावजूद 80 प्रतिशत घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने अब तक बिजली लोड नहीं बढ़वाया है। इससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के सहायक अभियंता किशन ठाकुर ने कहा कि अधिकतर उपभोक्ताओं ने अपने मकानों, होटलों व व्यवसायिक परिसरों का विस्तार कर लिया है, लेकिन वे अभी भी 20 साल पुराने लोड पर ही बिजली उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में वितरण प्रणाली पर भारी दबाव बन रहा है। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के वास्तविक लोड को जल्द से जल्द अपडेट करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने के लिए तीन महीने का अंतिम मौका दिया है। यह आखिरी नोटिस माना जाएगा। वहीं, बल्क उपभोक्ताओं को अलग से नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। तय समय सीमा में लोड नहीं बढ़ाने पर विभाग कार्रवाई करेगा और आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति में कटौती भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग के पास यदि वास्तविक लोड का विवरण होगा, तभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं द्वारा सही लोड विवरण देना जरूरी है। सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य में बाधा डाली थी और उन्हें धमकाने का प्रयास किया था। यदि भविष्य में कोई उपभोक्ता विभागीय कार्यों में बाधा डालता है या अधिकारियों को प्रताड़ित करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed