{"_id":"65c0dc0b214021a1d10c7f4c","slug":"inauguration-of-five-day-workshop-in-diet-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-112629-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट जुखाला में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट जुखाला में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले के 40 प्रधानाचार्य सहित अन्य ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय नेतृत्व विकास कार्यक्रम कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न खंडों के 40 प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और केंद्रीय मुख्य शिक्षक भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने किया। कार्यशाला में मुख्याध्यापकों को शिक्षकों की नेतृत्व क्षमता को पहचानना और उसका विकास करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही पाठशाला के अंदर दिन-प्रतिदिन आने वाली बाधाओं का समाधान कैसे किया जाए आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक सोमदत्त कालिया ने बताया कि स्कूल मुखियाओं के नेतृत्व कौशल को विकसित करने से ही विद्यालय में छात्रों और अध्यापकों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। स्कूल के मुखियाओं को पाठशाला में तनाव मुक्त होकर सभी को साथ लेकर विद्यार्थियों के भविष्य को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। ताकि वह देश के बेहतर नागरिक बनकर देश को उन्नति और प्रगति में अपना सहयोग दे सकें। इस कार्यशाला के मुख्य स्रोत व्यक्ति राकेश मनकोटिया, अशोक शर्मा, मदन लाल, डॉ. सुरेश भरद्वाज, राजेंद्र कुमार हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय शामा, कुलदीप शर्मा, नरवीर चंदेल, प्रेमलाल वर्मा, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, रविंद्र ठाकुर, महेंद्र गर्ग और अन्य उपस्थित रहे।