{"_id":"65254a220f9b61b3870fad54","slug":"inauguration-of-childrens-science-fair-in-school-ghandir-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-6907-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पाठशाला घंडीर में बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पाठशाला घंडीर में बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
- 60 स्कूलों के 396 विद्यार्थी ले रहे है भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडलीय स्तरीय बाल विज्ञान मेला सम्मेलन का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में किया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन 12 अक्तूबर को होगा। सम्मेलन में 60 स्कूलों के 396 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इस सम्मेलन में विज्ञान, प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, वैज्ञानिक कार्नर जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। विज्ञान मेले के शुभारंभ पर जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह और स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कश्मीर सिंह ने तीन दिन तक चलने वाले सम्मेलन की रूपरेखा मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि ने उपस्थित बाल वैज्ञानिकों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान की सहायता से समाज और पर्यावरण को बेहतर बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा समन्वयक परमजीत सिंह, उपमंडलीय शिक्षा समन्वयक सुरेश कुमार भारद्वाज और अन्य उपस्थित रहे।