फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   in punjab congress party will fight vidhan sabha election on the issues of development

पंजाब में विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी : राणा

Mon, 17 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
in punjab congress party will fight vidhan sabha election  on the issues of development
श्री नयनादेवी जी मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष केपीएस राणा। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष केपीएस राणा ने माता के दर्शन किए। उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं और मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से मां की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

पंजाब में चुनावी बिगुल बजने के बाद अब पंजाब के राजनेता जनता के दरबार में जाने के साथ-साथ माता के दरबार में भी पहुंच रहे हैं। केपीएस राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी, जिस प्रकार से उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की है, उसका भी फायदा जरूर मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने गैंग रेस्ट प्रॉब्लम को खत्म किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन

कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है, बल्कि विचारों में भिन्नता हो सकती हैं जोकि लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में विकास किया है और दोबारा सरकार बनाने के बाद फिर से विकास की गति को तेज करेगी। केपीएस राणा के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और नंगल काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी और नगर पार्षद नंगल सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed