{"_id":"62a23743724bbc122216c9c8","slug":"in-primary-school-dhrad-gumarwin-education-khand-onle-one-lady-teachersstudent-facing-problem-bilaspur-news-sml411628972","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अध्यापिका के जिम्मे राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अध्यापिका के जिम्मे राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश (बिलासपुर)। घुमारवीं शिक्षा खंड-दो के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़ का जिम्मा एक अध्यापिका पर है। नर्सरी कक्षा समेत पांच कक्षाओं के 26 बच्चों को एक अध्यापिका अकेले ही पढ़ा रही है। स्कूल की सफाई और अन्य विभागीय कार्य भी भी खुद ही संभाल रही है।
पाठशाला में जेबीटी का पद नौ महीने से खाली है जबकि, जलवाहक का पद 12 साल से रिक्त चल रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार किसी पाठशाला में 10 बच्चे होने पर वहां जलवाहक को नियुक्त किया जाना चाहिए, लेकिन पाठशाला में एक अध्यापिका और एक मिड-डे मील वर्कर ही सेवाएं दे रही हैं।
नौ महीने से अकेले ही स्कूल का जिम्मा संभाल रहीं अध्यापिका नीलम कंवर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनकी सेवानिवृत्ति नजदीक आते ही अब अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। अभिभावक श्यामलाल, राजकुमार, कमलेश, चांदनी, सीमा, रेखा देवी, समीना आदि ने मांग की पाठशाला में रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरा जाए। संवाद
विज्ञापन
-
समिति के स्तर से विभागीय अधिकारियों को स्कूल में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। उम्मीद है विभाग जल्द ही बच्चों ठोस कार्यवाही करेगा।
बंदना कुमारी
प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति
0
जिले में शिक्षकों के खाली पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। निदेशालय से दिशा-निर्देश मिलते ही स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
कुभूषण
उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग