{"_id":"652984bf383d4241c004a468","slug":"in-handball-morsinghi-won-the-title-by-defeating-barthin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7092-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हैंडबाल में मोरसिंघी ने बरठीं को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हैंडबाल में मोरसिंघी ने बरठीं को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज होगा समापन
- समापन समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
हैंडबाल के सेमीफाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर को 20-7 से मात दी। बरठीं ने छात्र पाठशाला बिलासपुर को 9-1 से मात दी। हैंडबाल के फाइनल मैच में मोरसिंघी ने बरठीं को 13-2 से हराकर खिताब जीता। हॉकी के सेमीफाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर ने घुमारवीं को 10-2 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में बंदला ने घाघस को 1-0 से मात दी। लड़कों की कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में चांदपुर स्कूल के अभय ठाकुर, 61 किलोग्राम वर्ग में क्रिसेंट स्कूल के अभिनव, 65 किलोग्राम वर्ग में डीएवी बिलासपुर के प्रियांशु, 70 किलोग्राम वर्ग में रधुनाथपुरा के लक्की, 74 किलोग्राम वर्ग में रघुनाथपुरा के निक्षय, 79 किलोग्राम वर्ग में घुमारवीं के अजय, 86 किलोग्राम वर्ग में कपाहड़ा के कपिल, 92 किलोग्राम वर्ग में रानीकोटला के सुनील, 97 किलोग्राम वर्ग में रघुनाथपुरा के कार्तिक, 125 किलोग्राम वर्ग में तलाई के राहुल विजेता रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।