फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In case of snake bite, take the person directly to the hospital: Dr. Praveen

सर्प डसने पर पर व्यक्ति को सीधा अस्पताल पहुंचाएं : डॉ. प्रवीण

Mon, 28 Aug 2023 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
In case of snake bite, take the person directly to the hospital: Dr. Praveen
- किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती जानलेवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में सांपों से बचाव करना चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही जानलेवा हो सकती है। सर्पदंश होने पर सोचने में समय न गवाएं। मंत्र और झाड़ने से जहर उतारने में भी बिल्कुल समय न गवाएं। पीड़ित व्यक्ति को सीधा अस्पताल पहुंचाएं।

उन्होंने बताया कि सांप के काटे गए स्थान पर दांतों के हलके दिखने वाले निशान और जख्म होते हैं जो सूजन से कई बार ढक जाते हैं। सांप के काटने पर मौत भी हो सकती है। हालांकि अधिकांश सांप विषहीन होते हैं। उन्होंने बताया कि सांप काटने के मुख्य लक्षण दंश के स्थान पर तीव्र जलन, सूजन और दर्द होना, आवाज का बैठना, ज्यादा नींद लगना, तनाव, मतली और उल्टी होना, अनैच्छिक रूप से मल-मूत्र का त्याग, लकवा होना, पलकों का गिरना, एक वस्तु की दो दिखाई देना और पुतलियों का फैलना है। सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है। सांप काटने पर व्यक्ति को शांत रखें और आश्वस्त करें कि वह ठीक हो जाएगा अन्यथा तनाव और दिल की तेज धड़कन से जहर तेजी से शरीर में फैलेगा। सांप के काटे गए व्यक्ति को चलने फिरने न दें। दंश के स्थान को हृदय से नीचे रखें, ताकि जहर शरीर के अन्य भागों में न फैल जाए। आघात में व्यक्ति को सीधा लिटाएं। दोनों पैर एक फीट उंचे उठाएं और कंबल ओढा दें।तुरंत व्यक्ति को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed