फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In case of postponement of elections, the powers of the Pradhans should be kept intact.

Bilaspur News: चुनाव स्थगित होने की स्थिति में प्रधानों की शक्तियां रखी जाएं यथावत

Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
In case of postponement of elections, the powers of the Pradhans should be kept intact.
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते प्रधान संगठन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : meerut
सदर खंड प्रधान संगठन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा, पंचायतों में विकास कार्यों को पूरा करना आवश्यक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर खंड प्रधान संगठन चुनाव स्थगित होने की स्थिति में शक्तियां पंचायत प्रधानों के पास यथावत रखने की मांग उठाई है। संगठन ने सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा और अपना पक्ष रखा।

ज्ञापन में बताया गया कि पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकाल समाप्ति के कगार पर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पंचायती राज अधिनियम के तहत राज्य सरकार वर्तमान स्थिति में आपदा प्रबंधन नियम के अनुसार मौजूदा पंचायत को आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग कर राहत कार्यों का प्रबंध करने की शक्तियां दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासक वर्तमान में पंचायत में लगाए जाएं तो आम जनता के साथ बाढ़ प्रभावित कार्यों को सुचारू रूप देना न्यायसंगत न होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि पंचायत का कार्यकाल चुनाव होने तक यथावत रखा जाए। ज्ञापन में विशेष रूप से कहा गया कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, रास्तों की मरम्मत, पेयजल योजनाओं, सुरक्षा दीवारों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को चुनाव से पहले पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। संगठन ने उपायुक्त से आग्रह किया कि पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत पंचायतों को आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर चुनाव से पूर्व लंबित विकास कार्यों को पूरा करवाया जाए। इस मौके पर सचिव जागृति, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाल और निर्मला राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed