फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Improved the level of roads in Bilaspur: Subhash

बिलासपुर में सड़कों का स्तर सुधारा : सुभाष

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Improved the level of roads in Bilaspur: Subhash
बिलासपुर। सदर बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर ने सोमवार को 29.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली रघुनाथपुरा मंडी भराड़ी सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन, भराड़ी गांव मेें संपर्क मार्ग का उद्घाटन, मंडी मानवां बाबा बालक नाथ मंदिर के नजदीक सामुदायिक पार्क का शिलान्यास किया। वहीं इस दौरान जनता को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों को तैयार किया जा रहा है। इसमें सड़कों का निर्माण, मैटलिंग कार्य और सड़क का स्तरोन्नत जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि रघुनाथपुरा मंडी भराड़ी डबल लेन सड़क करीब अढ़ाई किलोमीटर की होगी, इस पर 29.50 करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे बिलासपुर शहर फोरलेन से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। इस पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहाकि बिलासपुर शहर में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सडक़ों का स्तर सुधारा गया है। विधानसभा क्षेत्र में लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जा रही हैं। सांडू के मैदान को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट पर 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जलमग्न हो चुके मंदिरों को ऊपर उठाया जाएगा। सभी मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए भी पुलों का प्रावधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष नानक राम, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भुवनेश्वरी लुंबा, प्रधान नौणी पंचायत निर्मला राजपूत, उप प्रधान प्रीतम सिंह, प्रधान रघुनाथपुरा मोनु देवी, महिला मंडल प्रधान अनिता शर्मा, लोनिवि मुख्य अभियंता पवन शर्मा सहित चुने हुए प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed