{"_id":"603a84238ebc3ee97a196ed6","slug":"illigal-constuction-destroyed-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3625210180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी
विज्ञापन
बाला गांव में गराया गया अवैध नर्माण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के बाला गांव में रविदास मंदिर के साथ हो रहे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। लेकिन अनुसूचित वर्ग ने इसका विरोध जताया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि मंदिर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। लेकिन मंदिर के साथ के क्षेत्र में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी से हटाया है।
मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल झंडूता के बाला गांव में करीब 10 साल पहले रविदास मंदिर का निर्माण किया गया थ। हाल ही में मंदिर के साथ की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर की। इसके बाद प्रशासन ने मंदिर कमेटी को निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस भेजा। मंदिर कमेटी के प्रधान ने नोटिस को रिसीव भी किया। लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद कमेटी ने निर्माण कार्य को रात में भी जारी रखा। ताकि इसे जल्द पूरा किया जा सके। वहीं शिकायतकर्ताओं ने रात मेें हो रहे निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर एसडीएम झंडूता को भेज दिया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई। लेकिन अब समुदाय के लोग प्रशासन पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम सिंह, श्याम लाल, निक्कू राम और अन्यों ने कहा कि प्रशासन ने मंदिर पर जेसीबी चलाई है जोकि निंदनीय है।
एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने कानून के दायरे में रहकर कार्य किया है। कहा कि यह अवैध अतिक्रमण हाल ही में किया गया था। मंदिर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही नोटिस देकर मंदिर कमेटी के प्रधान को कार्य बंद करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन रात मेें भी कार्य कर रहे थे। नोटिस की अवधि पूरी होने पर कार्रवाई की गई, आरोप निराधार हैं।