फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Illegal liquor trade is booming in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में फलफूल रहा है शराब का अवैध कारोबार

Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor trade is booming in Bilaspur
- माफिया लोगों की जिंदगियों से कर रहे हैं खिलवाड़
विज्ञापन

-सतलुज दरिया के रास्ते किश्तियों में अवैध रूप से लाई जा रही है जिले में शराब

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिले में अवैध रूप से शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। शराब माफिया बड़ी मात्रा में शराब अवैध रूप से लाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बाहरी राज्यों की प्रतिबंधित और सस्ती शराब हिमाचल में तस्करी करके लाई जा रही है, जिससे शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस तो समय-समय पर माफिया पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी इसे रोक पाना संभव नहीं हो रहा है।
कुछ साल पहले मंडी के सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि शराब में मिलावट की गई थी। इस घटना के बाद भी जिले में अवैध रूप से किया जा रहा शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। अब आशंका जताई जा रही है कि अगर इसे नहीं रोका गया, तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। बिलासपुर की सीमा पंजाब राज्य से सटी है, जहां से अवैध रूप से शराब सतलुज दरिया के रास्ते किश्तियों में लाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सस्ती शराब को ठेकों से कम दाम पर बेचा जा रहा है, जिससे ग्राहक इसे बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। लेकिन शराब की गुणवत्ता और शुद्धता पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले दो साल में छापा मारकर हजारों लीटर कच्ची लाहन बरामद की है। हाल ही में स्वारघाट, दबाट, माजरी, और लेहड़ी जैसे क्षेत्रों में कई भटि्ठयां नष्ट की गईं। दो साल में स्वारघाट में 300 पेटियां, जेजवीं के पास 162 पेटियां, कोटधार में 36 पेटियां, भगेड़ में 100 पेटियां, पंजपीरी में 96 बोतलें, धार टटोह में 60 बोतलें, बरमाणा में 10 पेटियां, झंडूता में 23 पेटियां, निहारी में 17 पेटियां, घुमारवीं (पट्टा) में 10 पेटियां, भटवाड़ा में 20 पेटियां, पपलाह में 5 पेटियां, शाहतलाई में 10 बोतलें अवैध बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फ्लेवर बदलने वाली स्प्रिट भी बरामद
कुछ समय पहले पंजपीरी के पास पुलिस ने एक ट्राला पकड़ा था, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब के साथ फ्लेवर बदलने वाली स्प्रिट भी बरामद हुई थी। कुछ माह पहले इसी शराब को पीने से कोटधार के 2-3 लोग बीमार पड़ गए। यह शराब स्थानीय माफियाओं से खरीदी गई थी।

कोट
जितनी भी अबैध शराब पकड़ी जाती है उसे जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। शराब के अवैध कारोबार के संदर्भ में पुलिस की कार्रवाई जारी है। कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। चंद्रपाल, पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed