फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   iffect of corona viras

बिलासपुर नलवाड़ी मेलों पर खड़ा हुआ संकट

Thu, 12 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
iffect of corona viras
बिलासपुर। जिले में प्रस्तावित राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेलों के आयोजन पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा गया है। मेलों के आयोजन करना है या नहीं करना है, इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर राय मांगी गई है। अब शुक्रवार तक मेलों के आयोजन को लेकर पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने मेलों को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रशासन किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस से त्रस्त है। जिसका भारत में भी असर साफ देखने को मिला रहा है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर भी शुक्रवार को साफ कर चुके हैं कि एक स्थान पर अधिक भीड़ करना आज के समय में सही नहीं है। वहीं होली के मौके पर शिमला जिला के रामपुर में होने वाले फाग मेले को भी कोरोना वायरस के खतरे के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा महिला दिवस जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, अब राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेलों के आयोजन पर भी अभी संकट के बाद मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव को इस संबंध में पत्र लिख कर पूछा गया है कि मेलों के आयोजन किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है एडवाइजरी
इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी एडवाइजरी जारी हो चुकी है कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अधिक भीड़ जमा न की जाए। वहीं मेलों सहित अन्य आयोजनों को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया है।

अभी तक नहीं मिला है पत्र
भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमत सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से सचिव कार्यालय को पत्र भेजा होगा, लेकिन अभी उनके कार्यालय से मेलों के आयोजन को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। जैसे ही आदेश मिलते हैं उस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed