फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If the election for President and Vice-President is not held within two days, we will stage a sit-in outside the SDM office: Rajendra Garg.

दो दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना : राजेंद्र गर्ग

Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the election for President and Vice-President is not held within two days, we will stage a sit-in outside the SDM office: Rajendra Garg.
घुमारवीं में आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व अन्य नेता। संवाद
बोले, भाजपा समर्थित पार्षदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाया सत्ता और धनबल का प्रलोभन देने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रहा है।
घुमारवीं में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए वह चुनाव प्रक्रिया में देरी करवाकर सत्ता और धनबल के माध्यम से भाजपा पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है, उससे प्रशासन की मंशा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतनी लंबी देरी उचित नहीं है और इससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि प्रशासन निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित केवल तीन प्रत्याशी जीतकर आए हैं, जबकि भाजपा समर्थित छह पार्षद हैं और स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। इसके बावजूद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव करवाने में अनावश्यक देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पार्षदों से संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के सभी पार्षद एकजुट हैं और किसी भी प्रकार के दबाव अथवा लालच में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो भाजपा अपने सभी निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय घुमारवीं के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed