{"_id":"6894ad55cdeb6220a504cba4","slug":"hrtcs-volvo-broke-down-inside-the-four-lane-tunnel-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-142086-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन की टनल के अंदर खराब हुई एचआरटीसी की वोल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन की टनल के अंदर खराब हुई एचआरटीसी की वोल्वो
Thu, 07 Aug 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन की टनल में खराब हुई एचआरटीसी की वॉल्वो । संवाद
. टनल में बनी जाम की स्थिति, दूसरी बसों से भेजे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट के मैहला स्थित चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की टनल नंबर-1 में हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस खराब हो गई। बस के खराब होने से यात्री को परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही टनल में जाम की स्थिति भी बन गई।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ से मनाली जा रही एचआरटीसी की बस टनल में अचानक खराब हो गई। चालक और परिचालक ने काफी देर तक बस को ठीक करने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान बस के यात्री टनल में ही खड़े रहे। उन्हें टनल के भीतर धूल और धुएं से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अंत में बस के यात्रियों को निगम की दूसरी बस में गंतव्य की ओर भेजा गया। बस चालक के अनुसार बस का एयर प्रेशर सिस्टम खराब हो गया था।