फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC will be transformed into a new and better form in six months: Ajay

एचआरटीसी छह माह में नए और बेहतर स्वरूप में होगी तब्दील : अजय

Wed, 05 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
HRTC will be transformed into a new and better form in six months: Ajay
एचआरटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत करते चालक, परिचालक व अध
- निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने किया वर्कशॉप का निरीक्षण
विज्ञापन


- चालक, परिचालक, स्टाफ की समस्याओं को भी जाना



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बुधवार को मुख्यालय के निहाल सेक्टर स्थित एचआरटीसी की वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्कशॉप में चल रही गतिविधियों को जायजा लिया। साथ हि वहां मौजूद चालक, परिचालक सहित अन्य स्टाफ से उनकी समस्याओं को भी जाना।


बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधन विवेक लखनपाल ने उपाध्यक्ष अजय वर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यालय में शॉल, टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान अजय वर्मा ने कहा कि निगम में चुनौतियां बहुत हैं। चुनौतियों में ही काम करने मजा आता है। एचआरटीसी की बसों में गरीब व्यक्ति और अमीर व्यक्ति सफर करता है। यह प्रदेश की लाइफ लाइन की तरह है। एचआरटीसी में सबसे अहम कड़ी चालक, परिचालक और मैकेनिक है। सभी एक कड़ी बना कर काम कर रहे हैं। बताया कि निगम के बेड़े में जल्द ही 240 नई साधारण बसें और 40 वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी। वोल्वो बस इसी सप्ताह से सेवा में जुड़ने लगेंगी। कहा कि एचआरटीसी को घाटे से उबरने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप आगामी छह माह में एचआरटीसी को एक नए और बेहतर स्वरूप में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने चालक और परिचालकों के बकाया भुगतान को जल्द निपटाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed