Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hpv vaccination of girls

Bilaspur News: घुमारवीं में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान तेज

Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
hpv vaccination of girls
19 अप्रैल को विशेष टीकाकरण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एचपीवी संक्रमण के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बीएमओ डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जो कई गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वायरस महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है, जो समय पर पहचान न होने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह वैक्सीन न केवल सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है, बल्कि शरीर में एचपीवी से जुड़े अन्य प्रकार के कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं। उन्होंने जानकारी दी कि 19 अप्रैल को घुमारवीं क्षेत्र में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और क्षेत्र में आशा वर्करों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में इस वैक्सीन को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस सुरक्षा कवच का लाभ उठा सकें। विभाग का उद्देश्य है कि हर पात्र किशोरी तक यह टीका पहुंचे और उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। डॉ. शर्मा ने कहा कि समय पर टीकाकरण न केवल बीमारियों से बचाव का प्रभावी उपाय है, बल्कि यह एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed