{"_id":"67447d191bf97d05bc0629f8","slug":"hpu-won-the-first-match-in-north-zone-inter-university-hockey-championship-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-127134-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप में एचपीयू ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप में एचपीयू ने जीता पहला मैच
Mon, 25 Nov 2024 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
- मेरठ यूनिवर्सिटी को 2-1 के अंतर से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंजाब के अमृतसर में स्थित खालसा काॅलेज में चल नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की महिला टीम ने अपना विजय अभियान शुरू कर दिया है।
पहले मैच में एचपीयू ने मेरठ यूनिवर्सिटी की टीम को 2-1 से हराया। बिलासपुर से एचपीयू टीम के कोच पुलकित शर्मा और मैनेजर डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि खेल के शुरू होने के तीन मिनट बाद ही सेंटर फॉरवर्ड महिमा चौधरी ने मेरठ पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में मेरठ को मिले पेनल्टी कार्नर को विफल करते हुए एचपीयू की मृदुला ने लांग पास देकर एक और गोल दागने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मेरठ टीम के अटैकिंग रणनीति को विफल करने में एचपीयू की गोल कीपर किरण ने अहम भूमिका निभाई और मजबूत दीवार की तरह डटी रही।