{"_id":"60e7309a8ebc3ec25319cd55","slug":"house-clasped-in-bilaspur-bilaspur-news-sml376274517","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमंजिला मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोमंजिला मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सिहड़ा गांव में बुधवार रात को एक दोमंजिला मकान अचानक गिर गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में बैठे थे। इस कारण किसी को चोट नहीं आई है। घर के पास खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। वीरवार को जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। करीब 10 से 12 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
बुधवार रात को बिलासपुर के सिहड़ा गांव में परिवार अपने घर के आंगन में बैठा था। करीब 11 बजे अचानक चार कमरों का दोमंजिला पक्का मकान गिर गया। परिवार वाले घर को आंखों के सामने गिरते हुए देखकर दंग रह गए। जब मकान गिरा उस समय अंदर कोई नहीं था। इससे परिवार बाल-बाल बच गया। किसी को भी चोट नहीं आई है। वीरवार को प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान, विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है। घर के बार खड़ी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग ने नुकसान का आंकलन कर लिया है।
एसडीएम सदर रामेश्वर ने बताया कि सूचना मिलते ही तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार घर की दीवारों में आई दरारों के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि उस समय घर के अंदर कोई नहीं था। विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। फौरी राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये दिए गए हैं।