{"_id":"6adb3b16311fe58b1609465e","slug":"ground-inspection-for-chc-nitthars-new-building-bilaspur-news-c-178-1-ssml1034-173144-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीएचसी नित्थर के नए भवन के लिए भूमि का निरीक्षण, दो बीघा जमीन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीएचसी नित्थर के नए भवन के लिए भूमि का निरीक्षण, दो बीघा जमीन जरूरी
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नित्थर के नए भवन के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुल्लू के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण के लिए दो बीघा भूमि का होना अनिवार्य है। इसी के मद्देनजर पंचायत प्रतिनिधियों, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता और नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक जगह को लेकर स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लिए निर्धारित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस मौके पर नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जितेंद्र पाल ठाकुर, नित्थर पंचायत के उपप्रधान कुकू ठाकुर, देहरा पंचायत के उपप्रधान ओमप्रकाश, कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर और उप तहसील नित्थर के कानूनगो सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के कर्मचारी मौजूद रहे।